people cycling at fit india sundays on cycle event
people cycling at fit india sundays on cycle event

नई दिल्ली: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल Fit India Sundays on Cycle का 74वां संस्करण रविवार को देशभर में उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अभियान में देश के लगभग 5000 स्थानों पर करीब 50 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इस बार कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के जीएसटी एवं कस्टम विभागों के सहयोग से किया गया।

साइक्लिंग अभियान के साथ-साथ विभिन्न फिटनेस और मनोरंजक गतिविधियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विशेष रूप से रोप स्किपिंग (रस्सीकूद) गतिविधियों में युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा योग, जुंबा और अन्य फिटनेस गेम्स भी आयोजित किए गए।

Fit India Sundays on Cycle में रोप स्किपिंग गतिविधियों को मिला अच्छा प्रतिसाद

नई दिल्ली के ऐतिहासिक Jawaharlal Nehru Stadium में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 800 से अधिक लोगों ने भाग लिया। यहां एक विशेष “फन स्पोर्ट्स ज़ोन” भी बनाया गया था, जहां लोगों ने रोप स्किपिंग, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम और लूडो जैसे खेलों का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान रोप स्किपिंग गतिविधियां खास आकर्षण का केंद्र रहीं। फिटनेस के लिए बेहद प्रभावी मानी जाने वाली इस गतिविधि में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि रोप स्किपिंग कम समय में पूरे शरीर की एक्सरसाइज करने का आसान और प्रभावी माध्यम है।

फिट इंडिया अभियान से अब तक 32 लाख से अधिक लोग जुड़े

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री Mansukh Mandaviya द्वारा दिसंबर 2024 में शुरू किए गए इस साइक्लिंग आंदोलन से अब तक 32,38,234 से अधिक फिटनेस प्रेमी जुड़ चुके हैं। 74 संस्करणों के दौरान यह अभियान देशभर के 3,07,852 स्थानों तक पहुंच चुका है।

GST और कस्टम विभाग के अधिकारियों ने भी लिया हिस्सा

कस्टम विभाग के मुख्य आयुक्त मनीष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के आह्वान के बाद जीएसटी और कस्टम विभाग के अधिकारी भी फिट इंडिया अभियान से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है और फिट रहने से कार्यक्षमता भी बेहतर होती है।

वहीं अतिरिक्त निदेशक (GST) एवं फिट इंडिया एंबेसडर नरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि साइक्लिंग स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि साइक्लिंग से ईंधन की बचत होती है और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।

Indian Rope Skipping Federation भी अभियान का हिस्सा

Kids enjoying Rope Skipping at JLN Stadium for Fit India Sundays on Cycle Event with Indian Rope Skipping Federation team

Fit India Sundays on Cycle अभियान का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (MYAS) द्वारा Cycling Federation of India, Indian Rope Skipping Federation, Yogasana Bharat, Raahgiri Foundation, MY Bikes और MY Bharat के सहयोग से किया जा रहा है।

यह अभियान देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित किया जाता है। इसमें SAI Regional Centres, National Centres of Excellence (NCOEs), SAI Training Centres (STCs), Khelo India State Centres of Excellence (KISCEs) और Khelo India Centres (KICs) भी शामिल रहते हैं।

Indian Rope Skipping Federation team at Fit India Sundays on Cycle

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here